सारा अली खान से ब्रेकअप की खबरों पर भड़के कार्तिक आर्यन, ऐसा दिया रिएक्शन!

By Staff

Recommended Video

Sara Ali Khan के साथ ब्रेकअप पर ये क्या बोल गए Kartik Aaryan | FilmiBeat

कार्तिक आर्यन फिलहाल बॉलीवुड के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' हैं। कभी उनका नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है, तो कभी अनन्या पांडे के साथ अफेयर की अफवाहें सामने आती हैं। कार्तिक लगातार अफेयर की अफवाहों से घिरे रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया।

इम्तियाज अली की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साथ नजर आ रहे हैं। लिहाजा, फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही दोनों की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी। वहीं, सारा ने तो कॉफी विद करण में खुलेआम कार्तिक के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। लिहाजा, ये अफवाहें और तेज हो गईं। दोनों को काफी बार साथ साथ भी देखा गया।

Kartik Aaryan

वहीं, अनन्या पांडे के साथ कार्तिक फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के रिलेशन की खबरें भी खूब चर्चा में आई। कहा जा रहा था कि अनन्या से नजदीकियों की वजह से कार्तिक- सारा का ब्रेकअप हो गया।

लेकिन हाल ही में जब कार्तिक से सारा अली खान से ब्रेक अप पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- अनन्या के साथ मैंने दो रोटियां क्या तोड़ लीं, सब पूछने लग गए.. मैंने कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन किया था, जिसे मैंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। लेकिन उसके बारे में मुझसे किसी ने कुछ नहीं पूछा.. क्यों?

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो पति पत्नी और वो के बाद कार्तिक भूल भुलैया 2, लव आजकल 2 और दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखेगी, लव आजकल 2 में सारा अली खान- कार्तिक.. वहीं, दोस्ताना 2 में कार्तिक के साथ बनी है जाह्नवी कपूर की जोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X