Kartik Aaryan पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, जन्मदिन पर बप्पा से लिया आशीर्वाद!

Recommended Video
2022 निस्संदेह कार्तिक आर्यन के लिए एक अच्छा साल रहा हैं, जिन्होंने भूल भुलैया 2 की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉलीवुड पर अपना दबदबा बनाया। युवा सुपरस्टार, जो कभी आउटसाइडर हुआ करते थे, आज बॉलीवुड में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं, ने इस साल एक अभूतपूर्व सफर तय किया हैं और जिसके वो बहुत आभारी है। अपने जन्मदिन से पहले कार्तिक आर्यन ने IFFI 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में क्लोजिंग एक्ट के साथ एक शानदार प्रदर्शन दिया और मंच पर आग लगा दी।
इसके साथ ही अपने जन्मदिन के खास मौके पर आज सुबह कार्तिक सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बप्पा का आशिर्वाद लेने और इस तरह से अपने दिन की शुरूआत की।
कार्तिक ने यहां अपने सफल साल के लिए धन्यवाद किया क्योंकि इस साल न सिर्फ उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी बल्कि कुछ सबसे बड़ी परियोजनाओं के लिए शूटिंग भी की। इस दौरान अभिनेता ने सफेद कुर्ता कैरी किया था।
कार्तिक के पास इस बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत कुछ है। धमाका के बाद, कार्तिक आर्यन की अगली ओटीटी पेशकश 'फ्रेडी' की रिलीज भी करीब हैं। इसके बाद सुपरस्टार अपनी लुका छुप्पी को-स्टार कृति सेनन के साथ एक्शन-एंटरटेनर 'शहजादा' में दिखाई देंगे, जो फरवरी में रिलीज होने वाली है।
ऐसे में मोस्ट बैंकेबल सुपरस्टार, कार्तिक सबसे बड़े स्टूडियो और फिल्म निर्माताओं के लिए गो-टू एक्टर जो अपकमिंग कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 सहित कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications