कार्तिक आर्यन की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर - सुपरमैन बनकर बचाएंगे पूरा शहर, जानिए डीटेल्स
कार्तिक आर्यन और राम माधवानी एक कोरियन थ्रिलर के रीमेक के लिए साथ आने वाले हैं और अब इस एक्शन थ्रिलर की डीटेल्स भी बाहर आ चुकी हैं। कार्तिक और राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है और कार्तिक इस शानदार थ्रिलर में पहली बार सुपरहीरो टाइप एक्शन करते दिखाई देंगे।
फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में होंगे। लेकिन इस पत्रकार की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो एक आतंकवादी का इंटरव्यू लेता है। आतंकवादी के इंटरव्यू लेने के बाद इस पत्रकार को ह्यूमन बम में बदल दिया जाता है।

इसके बाद अब इस पत्रकार पर पूरा शहर बचाने की ज़िम्मेदारी है। फिल्म की कहानी जितनी ज़बरदस्त है उतना ही उत्साहित फैन्स कार्तिक को इस नए अवतार में देखने को हैं। वहीं राम माधवानी पहले ही आर्या जैसी शानदार सीरीज़ के साथ सबका दिल जीत चुके हैं।
इसलिए फैन्स को पूरा भरोसा है कि सुष्मिता सेन के बाद राम माधवानी अब कार्तिक आर्यन का भी पूरा मेकओवर करने वाले हैं। जिसके लिए सभी काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











