धमाका फिल्म पोस्टर - कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर राम माधवानी की फिल्म का पहला पोस्टर
काफी दिनों से कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर राम माधवानी के साथ उनकी अगली फिल्म की चर्चा ज़ोरों पर है। 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर राम माधवानी के साथ उनकी अगली फिल्म का नाम और पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म का नाम है धमाका। और ये 2021 में फ्लोर पर जा रही है।
फिल्म से कार्तिक आर्यन का पहला लुक जारी कर दिया गया है और इस लुक में कार्तिक आर्यन को देखकर फैन्स को Money Heist के प्रोफेसर की यादें ताज़ा हो गई है।

राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है और कार्तिक इस शानदार थ्रिलर में पहली बार सुपरहीरो टाइप एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में होंगे। लेकिन इस पत्रकार की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो एक आतंकवादी का इंटरव्यू लेता है।
राम माधवानी पहले ही आर्या जैसी शानदार सीरीज़ के साथ सबका दिल जीत चुके हैं। इसलिए फैन्स को पूरा भरोसा है कि सुष्मिता सेन के बाद राम माधवानी अब कार्तिक आर्यन का भी पूरा मेकओवर करने वाले हैं। जिसके लिए सभी काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












