VIDEO: भीड़ में सारा अली खान के साथ ऐसी हरकत, बचाने पहुंचे कार्तिन आर्यन
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लव आज कल 2 का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म की तरह रियल लाइफ में भी दोनों का रोमांस चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने इसका इजहार नहीं किया है। लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ जिस तरह नजर आते हैं उससे ये साफ झलकता है कि दोनों के बीच कोई ना कोई खिचड़ी जरूर पक रही है।
फिलहाल दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने भीड़ के बीच ऐसा कुछ कर दिया कि इसे तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अपने ढेर सारे फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं।

फैंस की भीड़ को देखते हुए कार्तिक आर्यन अपनी तरफ से हाथ बढ़ाते हुए और सारा अली खान को वहां से लेकर जाने की कोशिश करते हैं। ये वीडियो दोनों का फिल्म प्रमोशन के दौरान का है। जिसे सारा कार्तिक नाम के इंस्टाग्राम ने शेयर किया है।
आपको बता दें कि सारा अली खान इस बात का इजहार कर चुकी हैं कि वह कार्तिक आर्यन को पसंद करती हैं। वहीं कार्तिक भी सारा के साथ कई बार शूटिंग के अलावा समय बिताते हुए नजर आते हैं। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं सारा अली खान की बेहद हॅाट तस्वीरें। सारा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही दोनों का VIDEO भी जो वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by 𝑲𝒂𝒓𝒕𝒊𝒌 𝑺𝒂𝒓𝒂 𝑭𝒂𝒏𝒑𝒂𝒈𝒆 (@saraxkartik) on


Click it and Unblock the Notifications