'ये मेरी पहली 100 करोड़ी फिल्म है- बता नहीं सकता, मैं कितना खुश हूं'
साल 2018 की सरप्राइज हिट रही फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर सबको हैरत में डाल दिया है। लव रंजन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक- कॉमेडी हिट होगी.. इसका अंदाज तो था.. लेकिन ब्लॉकबस्टर होने का अंदाजा शायद खुद फिल्म के स्टारकास्ट को भी नहीं था।
'रेस 3' नया पोस्टर रिलीज, डेजी शाह का दमदार First LOOK
यह 2018 की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। साथ ही फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर की पहली 100 करोड़ फिल्म भी साबित हुई है। जाहिर है कार्तिक इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं।

अपनी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी शेयर की है। फैंस के नाम एक चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि- यह मेरी पहली 100 करोड़ी फिल्म है। काफी लंबे समय से इस दिन का ख्वाब देखा था.. आज वह सच हो रही है। कुछ लोगों ने इस सफर में मेरा साथ दिया, जबकि कुछ लोग हंस दिये। लेकिन इस सफर के सारे उतार- चढ़ाव मेरे हैं। इस सफलता के लिए मैं अपने फैंस को खास कर धन्यवाद करता हूं.. जो हमेशा मेरे साथ रहे।
बता दें, सोनू के टीटू की स्वीटी कार्तिक की छठी बॉलीवुड फिल्म है। जिनमें से चार फिल्में उन्होंने लव रंजन के साथ ही की है। कार्तिक को प्यार का पंचनामा और प्यार का पंचनामा 2 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। खासकर युवाओं के बीच उनकी बढ़िया फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications

