कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कार्तिक आर्यन को दिख रहा है सबकुछ उल्टा, इस पोस्ट में किया खुलासा!
कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से जारी है और सख्ती से इससे निपटने के लिए लोगों को फिर से ढील ना देने को बोला गया है। हाल ही में कुछ सितारे कोरोना वायरस के चपेट में आए थे जिसमें से एक अभिनेता कार्तिक आर्यन भी हैं। हाल ही में उन्होने एक पोस्ट साझा किया था जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन फिलहाल कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं और कई दिन तक घर में क्वारंटीन रहे हैं।
लेकिन इस पोस्ट पर उनका कहना है कि कोरोना वायरस होने के बाद सब उल्टा दिख रहा है। जी हां कार्तिक ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो हांथों के बल खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है कि.. 'कोविड के बाद सब उल्टा उल्टा दिख रहा है। गुड मॉर्निंग।' कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ।
हालांकि कार्तिक आर्यन ने मस्ती में ये पोस्ट किया है और फैंस भी कमेंट बॉक्स में मजाक करते नजर आ रहे हैँ। कार्तिक आर्यन को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी फिल्म के लिए अपनी फिटनेस शानदार रखते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आने वालीं हैँ। इस फिल्म के शूटिंग सेट से अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications