..................... राम माधवानी की फिल्म में पत्रकार बनेगें कार्तिक आर्यन | Kartik Aaryan plays a journalist in Ram Madhavani’s film - Hindi Filmibeat

राम माधवानी की फिल्म के लिए लॉक हुए कार्तिक आर्यन- ऐसा दिलचस्प होगा किरदार!

लॉकडाउन खत्म हो चुका है और अब बॉलीवुड सितारे भी अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करने निकल चुके हैं। कार्तिक आर्यन की बात करें तो, अभिनेता अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में लग चुके हैं। कार्तिक कई नई फिल्में भी साइन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक राम माधवानी की आगामी फिल्म के लिए कार्तिक लॉक हो चुके हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक खोजी पत्रकार का किरदार निभाते नजर आएंगे।

राम माधवानी की फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर आ जाएगी। बताया जा रहा है कि यह एक कम बजट की फिल्म होगी, जो एक मीडिया हाउस के इर्द गिर्द की कहानी बताएगी। फिल्म में सिर्फ 5-6 किरदार ही होंगे।

Kartik Aaryan

कार्तिक भी लंबे समय से सिर्फ हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस फिल्म का ऑफर इसीलिए स्वीकार किया क्योंकि वो कुछ अलग तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। साथ ही टाइपकास्ट होने का तमगा हटाना चाहते हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो, 'जब कार्तिक ने राम माधवानी से फिल्म के सिलसिले में मुलाकात की तो उन्होंने केवल एक ही शर्त रखी कि यह फिल्म उनके करियर में वही काम करे, जो नीरजा ने सोनम कपूर के करियर में किया था।' बता दें, फिल्म नीरजा के लिए सोनम कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार में special mention तक दिया गया था। राम माधवानी की फिल्म के अलावा, कार्तिक भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X