दोस्ताना 2 में इस एक्टर से रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन, एक गे लव स्टोरी
कार्तिक आर्यन के पास इस समय शानदार प्रोजेक्ट्स और किरदार हैं। अब खबर है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन एक गे किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर उनकी बहन के रोल में होंगी और कार्तिक एक गे किरदार में दिखाई देंगे।
इस बार दोस्ताना 2 कई मायनों में बदली हुई फिल्म रहेगी। पिछली बार जहां जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा का ध्यान खींचने के लिए गे होने की एक्टिंग कर रहे थे, इस बार वाकई एक गे कपल की कहानी होगी।



Click it and Unblock the Notifications