Kartik Aaryan ने परदेस में खेली देसी होली, फैंस के साथ धूम धड़ाका करते आए नजर

Kartik Aaryan Holi Celebration: कार्तिक आर्यन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। खासकर युवा पीढ़ी के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त है। हाल ही में कार्तिक आर्यन अमेरिका के डालास में होली फिस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्तिक आर्यन को डालास में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनकी कार के पास जमा हो गए।
कार्तिक आर्यन भी फैंस के बीच देसी अंदाज में होली मनाने के लिए कार की छत पर चढ़ गए और इस दौरान वो 'भूल भुलैया 2' का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आए। कार्तिक आर्यन फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में बड़ी संख्या में उनके फैंस नजर आ रहे हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन पूरी तरह गुलाल से नहाए दिख रहे हैं।
वीडियो शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कैप्शन में लिखा- 'परदेस में अपने देश वाली फीलिंग। अमेरिका पहली बार आना अविश्वसनीय और अवास्तविक लग रहा है। डालास इतने सारे प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। ये वाली होली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।'
कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उनके इस वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- क्या ये भविष्य का एसआरके है? एक और यूजर ने लिखा है-ृये देखना सुखद है, वाशिंगटन कब प्लान कर रहे आप? एक और यूजर ने लिखा है- ये देखना अच्छा है कि पहली बार अमेरिका में आपको इतना प्यार मिला।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल कार्तिक आर्यन 'सत्यप्रेम की कथा', 'कैप्टन इंडिया', 'आशिकी 3', और 'भूलभुलैया 3' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications