स्टेज पर कार्तिक आर्यन ने उठा ली कियारा आडवाणी की हील वाली सैंडल, खुद हाथों से पहनाया, वीडियो देख फैंस फिदा

Kartik Aaryan picks Kiara Advani's sandals: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बुधवार को मुंबई में फिल्म के 'सुन सजनी' गाने के लॉन्च रखा गया था, जहां पर, कार्तिक ने अपनी एक हरकत से फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया।
सॉन्ग लॉन्च इवेंट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दोनों शामिल रहे और दोनों ने साथ में धमाकेदार डांस भी किया। इसी बीच स्टेज से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां कार्तिक कियारा को अपने हाथों से सैंडल पहनाते दिख रहे हैं।
कार्तिक ने उठा ली कियारा की हील्स
दरअसल, परफॉर्मेंस देने से पहले कियारा अपनी हील्स उतार देती हैं। फिर डांस खत्म होते ही कार्तिक उनकी सैंडल अपने हाथों से उठाते हैं और उन्हें पहनने के लिए लाकर देते हैं। इतना ही नहीं जब कियारा सैंडल पहनती हैं तो कार्तिक उनके हाथ पकड़कर उन्हें सहारा भी देते हैं।
कार्तिक ने इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर उन्हें "जेंटलमैन" बता रहे हैं, तो कुछ "हसबैंड मैटेरियल"..हालांकि वहीं कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।
बता दें, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने इससे पहले 'भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। वहीं, 'सत्यप्रेम की कथा' से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











