कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर मिले 28 गुलदस्ते, अभिनेता ने ऐसे किया शुक्रिया
कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स मे से एक हैं जिनको लड़कियां काफी ज्यादा पसंद करती हैं और लोग उनको प्यार करते हैं। इस बात का खुलासा बीते दिन हो गया जब उनके जन्मदिन पर प्रसंशकों ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 28 गुलदस्ते भेजे। इन गुलदस्तों को कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि ये मेरे लिए सबसे ज्यादा खास जन्मदिन रहा और मैं उन सभी फैंस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होने मेरे जन्मदिन पर इतने खास तोहफे भेजे हैं।
कार्तिक आर्यन हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं और हाल ही मे वो सारा अली खान के एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे। दरअसल सारा अली खान ने कहा था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती जो वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुई था।

इसके अलावा वो फिल्म लुका छिपी को लेकर भी खबरों में हैं जिसमें उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।
कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर कृति सैनन ने फिल्म से एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की गई थी और इसी के साथ दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है। कृति और कार्तिक की ये रोमांटिक कॉमेडी मार्च 2019 में रिलीज़ होगी। ये तस्वीर फिल्म के पहले दिन की शूटिंग से है जो कि वायरल होने के बाद काफी पसंद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications