..................... Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन आउट, राजू के किरदार में अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी, मेकर्स का बड़ा फैसला? Kartik aaryan out, Akshay Kumar to be back as Raju in Hera Pheri 3, here know the update! - Hindi Filmibeat

Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन आउट, राजू के किरदार में अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी, मेकर्स का बड़ा फैसला?

By Filmibeat Desk
kartik-aaryan-out-akshay-kumar-to-be-back-as-raju-in-hera-pheri-3-here-know-the-update

Hera Pheri 3: जब अक्षय कुमार ने घोषणा की कि वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं रहेंगे, तो फैंस बेहद निराश हो गए। जल्द ही फिल्म में कार्तिक आर्यन के एंट्री की खबर आ गई, जिसके बाद फैंस का गुस्सा और बढ़ गया। कई दिनों तक फैंस ने ट्विटर पर NO Akshay Kumar No Hera Pheri 3 ट्रेंड में रखा.. और अपनी नाराजगी जाहिर की। बता दें, हेरा फेरी फ्रैंचाइजी में अक्षय राजू नाम का किरदार निभाते हैं, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।

बहरहाल, ताजा रिपोर्ट की मानें तो लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के मेकर फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, "जबकि हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन का आना लगभग तय हो चुका था, हवा का रुख अब फिर से बदल रहा है। पिछले 10 दिनों में, फिरोज ने अक्षय कुमार से कई बार मुलाकात की है। उन्होंने सभी मतभेदों को दूर करने और अक्षय को पसंदीदा फ्रेंचाइजी में वापस लाने की कोशिश की है। कहीं ना कहीं मेकर्स को भी अंदाजा है कि अक्षय इस फैंजाइजी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।"

अक्षय को पसंद नहीं थी स्क्रिप्ट

अक्षय कुमार ने एक इवेंट के दौरान खुलासा किया था कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। अक्षय कुमार ने कहा था, "हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रहा है। जैसे बाकी कई लोगों की यादें उस फिल्म से जुड़ी हैं, वैसे ही मेरी भी अच्छी यादें उस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों वो पार्ट 3 बन नहीं पाई है। लेकिन हमें चीजों को अलग नजरीए से देखने की जरूरत है। ये फिल्म मुझे ऑफर की गई थी.. मुझे इसके बारे में बताया गया था.. लेकिन जिस तरह से इसका स्क्रीनप्ले, इसके स्क्रिप्ट को शेप किया, मैं उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं था। मैं खुश नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X