..................... कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी के लिए अपनी तैयारी पर की बात। Kartik Aaryan opens up about dark night during Freddy film preparation - Hindi Filmibeat

Freddy के कारण उड़ी Kartik Aaryan की रातों की नींद, परिवार से मिलने की आ गई नौबत

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan:कार्तिक आर्यन फ्रेडी फिल्म के जरिए अपने करियर में सबसे भिन्न किरदार निभाने जा रहे हैं। फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के लुक के साथ उनका किरदार भी छाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक आर्यन के लिए यह किरदार निभाना इतना आसान नहीं था। खुद इसका जिक्र कार्तिक आर्यन ने किया है।

कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने यह बताया था कि फ्रेडी फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने कई सारी थ्रिलर फिल्में देखी थीं। वहीं अब उन्होंने यह बताया कि फिल्म में अपने इंटेंस किरदार को लेकर कैसा उनका अनुभव और तैयारी रही है। कार्तिक आर्यन ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान सचमुच फ्रेडी की दुनिया में था।

मेरे लिए उस जगह पर रहना और सेट पर जाकर अपना काम दिखाना महत्वपूर्ण था। हालांकि मुझे फ्रेडी के कारण परेशान करने वाली कई रातें मिली हैं। लेकिन मेरे लिए फिल्म की बड़ी तस्वीर पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था। मैंने फ्रेडी की शूटिंग के दौरान अपनी नियमित गतिविधियों को कम करने की कोशिश की। ताकि मैं फिल्म और उसके किरदार पर ध्यान दे सकूं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद मैं अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ा।

जिन्होंने मुझे फिर से जमीन से जोड़े रखा। इसने मुझे फिर से वास्तविकता और सामान्य हालात में लौटने में मदद की। आपको बता दें कि फ्रेडी डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जो कि कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे अलग फिल्म मानी जा रही है। शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ अभिनीत यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

इस फिल्म की कहानी एक शर्मीले व्यक्ति फ्रेडी की है। जो कि अकेले और सामाजिक रूप से अजीब डॉक्टर के सफर के बारे में है। उसके पास केवल एक दोस्त उसका पालतू कुत्ता हार्डी है। कार्तिक आर्यन साल के अंत में रिलीज होने वाली अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X