Pathaan की सक्सेस पर कार्तिक आर्यन का आया बड़ा बयान, बताया क्यों आगे बढ़ा दी गई 'शहजादा' की रिलीज!

Kartik Aaryan On Pathaan: भूल भुलैया 2 की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन अब शहजादा की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म पहले 10 फरवरी को बड़ी स्क्रीन पर आने वाली थी, लेकिन पठान की सुनामी को देखते हुए, शहजादा को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए, टीम ने कहा कि, वो शाहरुख खान की पठान को सम्मान दिखाते हुए अपनी फिल्म पोस्टपोन कर रहे हैं।
पठान की सफलता पर कार्तिक आर्यन
हाल ही में जब कार्तिक आर्यन से इस बारे में सवाल किया गया, तो एक्टर ने साफ कहा कि इसमें ओवरशैडो होने जैसा कुछ नहीं था। कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और जब कोई इसे देखेगा, तो उसे हमारी फिल्म पसंद आएगी। इसमें ओवरशेड होने जैसा कुछ नहीं है। यह अच्छी बात है कि पठान ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा है। इसने ऐतिहासिक कमाई की है और ये दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने के लिए और प्रेरित करेगी।"
दक्षिण फिल्मों की रीमेक पर कार्तिक
इसी इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड द्वारा दक्षिण फिल्मों के रीमेक बनाने के बारे में भी बात की। उन्होंने इसे एक बड़ा मिथक बताते हुए कहा कि दक्षिण भी ऐसा ही करता रहा है।
कार्तिक ने कहा, "भूल भुलैया 2 का रीमेक साउथ में किया गया। प्यार का पंचनामा एक मूल फिल्म थी जिसने दक्षिण के निर्माताओं को अडैप्ट करने के लिए प्रेरित किया। और भी कई उदाहरण भी हैं। यह एक बड़ा मिथ है। दक्षिण में कई हिंदी कहानियों और लेखकों की भी बहुत मांग है... अगर कोई अच्छी कहानी है, तो निर्माता और निर्देशक इसे अपने दर्शकों के लिए बनाना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications