2022 में अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन, कहा, 'मैं एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं'
साल 2021 में कार्तिक आर्यन ने जहां 'धमाका' के साथ अपने ओटीटी डेब्यू से सभी को इम्प्रेस किया है, वहीं अब वो अपनी अगली बड़ी फिल्मों के साथ कार्तिक 2.0 के रूप में स्ट्रीक जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। साल 2022 में कार्तिक बैक टू बैक 5 फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
अपनी फिल्मों के लाइनअप के बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने एक हैप्पी नोट पर 2022 में एंट्री ली है। वह कहते हैं, "साल 2021 में अपनी फिल्म को मिले प्यार को लेकर मैं सच में आभारी महसूस कर रहा हूं और आगामी सभी अलग-अलग फिल्मों के साथ, मैं 2022 के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

वह आगे कहते हैं, "जिस तरह से दर्शकों ने मुझे धमाका में अर्जुन पाठक के रूप में स्वीकार किया, वह उस वेलिडेशन की तरह है जिसकी मुझे आवश्यकता थी क्योंकि मेरी अगली फिल्मों के जरिये मैं विभिन्न जॉनर में एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं किया है। इसलिए प्रशंसकों का प्यार उन सीमाओं को आगे बढ़ाते रहने के लिए मेरी प्रेरणा है।"
कार्तिक आर्यन आने वाले महीनों में 'फ्रेडी', 'कैप्टन इंडिया', 'भूल भुलैया 2', 'शहजादा' और साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सहित कई बिग टिकट फिल्मों में दिखाई देंगे। इन सबमें सबसे पहले रिलीज होगी भूल भुलैया 2। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू दिखेंगे। फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉकडाउन की वजह से कई बार फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications