..................... कार्तिक आर्यन ने सलमान- शाहरुख को लेकर बताया ये मजेदार किस्सा Kartik Aaryan on first time reached at Salman Khan and Shahrukh Khan home - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन ने सलमान- शाहरुख को लेकर बताया ये मजेदार किस्सा, एक जगह तो होने वाली थी पिटाई!

kartik aaryan

कार्तिक आर्यन इस वक्त के उभरते हुए सबसे बड़े स्टार हैं इसमें किसी तरह की कोई गलत बात नहीं है। जिस तरह से उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और लोग उनको प्यार दे रहे हैं, ऐसा कहा जा सकता है कि एक दिन वो इंडिया के सबस बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे। इस वक्त उनका एक बयान काफी चर्चा में है जोकि उन्होने एक शो के दौरान दिया है। दरअसल उन्होने खुलासा करते हुए बताया है कि,

वो जब पहली बार शाहरुख खान और सलमान खान के घर गए थे तो उनके साथ क्या हुआ था। इस दैरान कार्तिक आर्यन आप की अदालत शो पर थे और रजत शर्मा से बात रहे थे।

शाहरुख खान को लेकर बोली ये बात?

कार्तिक आर्यन ने बताया, ''मैं शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़ा था और ऐसे में शाहरुख खान गाड़ी से निकले थे। उनकी एक नजर फैंस की तरफ पड़ी तो मुझे ऐसा लगा कि उन्होने मुझे देखा है। उस दिन मुझे काफी सुकून मिला था।'' इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने बताया कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।

सलमान खान के घर बाहर पिटने वाले थे

सलमान खान के घर बाहर पिटने वाले थे

कार्तिक आर्यन ने खुलासा करते हुए बताया कि वो मन्नत के बाद सलमान खान के सामने खड़े थे और वहां भीड़ काफी ज्यादा हो गई थी। बेकाबू होती भीड़ पर पुलिस ने लाठियां चलानी शुरु की तो मुझे वहां से भागना पड़ा था।

शहजादा को लेकर बिजी

शहजादा को लेकर बिजी

कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर इतना शानदार है कि लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैँ।

हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3

कार्तिक आर्यन ने पिछले साल भूल भुलैया 2 जैसी हिट फिल्म दी थी और इसके बाद उनका नाम हेरा फेरी 3 से भी जुड़ रहा है।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ

हालांकि इस फिल्म और कार्तिक आर्यन को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

 शहजादा से काफी उम्मीदें हैं

शहजादा से काफी उम्मीदें हैं

उसके पहले कार्तिक आर्यन को फिल्म शहजादा से काफी उम्मीदें हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X