'लव आज कल' के बॉक्स ऑफिस फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने अब दिया रिएक्शन
2020 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों को बेहद निराश किया था। हाल ही में जब कार्तिक से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस मिलना अच्छा है लेकिन औसत से कम होने पर भी मैं परेशान नहीं होता हूं।
'लव आज कल' 2020 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है। कार्तिक इससे पहले लगातार तीन हिट फिल्में दे चुके थे। सारा के साथ उनकी जोड़ी की चर्चा भी खूब चली, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया।

फिल्म के फ्लॉप होने को कार्तिक ने कैसे हैंडल किया.. इस पर अभिनेता ने कहा, "मुझे नही लगता है कि मुझे किसी चीज को हैंडल करना पड़ा। जब मुझे 'लव आज कल' ऑफर हुई थी तो मैं इम्तियाज की लव स्टोरी फिल्म पर काम करने की प्रक्रिया को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड था।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने सेट पर कई सारी चीजें सीखीं। उस वक्त एनर्जी अलग ही लेवल का था। इस फिल्म ने एक एक्टर के तौर पर मुझे इतना कुछ दिया कि मैं रिजल्ट को लेकर परेशान नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस मिलना अच्छा है लेकिन औसत से कम होने पर भी मैं परेशान नहीं होता हूं। कम से कम अभी तक तो नहीं, बल्कि फिल्म में मेरी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया, खासकर मेरे पसंदीदा फिल्ममेकर ने.. जो कि मेरे लिए काफी है।"
बहरहाल, इस समय कार्तिक आर्यन के हाथों में कई फिल्में हैं। अनीस बज्मी की भूल भूलैया 2, धर्मा प्रोडक्शन की दोस्ताना 2 और राम माधवानी की फिल्म 'धमाका'..


Click it and Unblock the Notifications












