'भूल भुलैया 2' की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन ने दिया रिएक्शन- 'कभी नहीं सोचा था कि यह 200 करोड़ पार करेगी'

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म भारत में 185 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड ये 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हाल ही फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने खुशी जताई है।

कार्तिक आर्यन ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि फिल्म हिट होगी, लेकिन 200 करोड़ तक पहुंचना मेरी उम्मीदों से परे था।" भूल भुलैया 2 के कंटेंट को काफी पसंद किया जा रहा है, खासकर लोग परिवार के साथ ये फिल्म देखने जा रहे हैं, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है।

kartik-aaryan-on-bhool-bhulaiyaa-2-box-office-success-says-he-never-thought-it-would-cross-200-crore

अभिनेता ने कहा, "मुझे इसके कंटेंट पर भरोसा था और मुझे पता था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 100 करोड़ का बिजनेस करेगी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि हम इंडस्ट्री को रिवाइव कर पाएंगे। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह हमारी उम्मीदों से ऊपर है।"

Recommended Video

Kartik Aaryan ने खिंचवाई School kids के साथ फोटो ; Watch video | FilmiBeat

लॉकडाउन के बाद की पहली रिलीज

लॉकडाउन के बाद की पहली रिलीज

कार्तिक ने आगे कहा, "लॉकडाउन के बाद यह मेरी पहली थियेट्रिकल रिलीज़ थी इसलिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया से घबरा गया था। ये फिल्म मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मार्केट में बहुत चर्चा थी कि अगर फिल्म 80 से 90 करोड़ रुपये को पार कर जाती है, तो यह समय को देखते हुए अच्छा माना जाएगा।"

उत्साहित है टीम

उत्साहित है टीम

अभिनेता ने कहा, "पूरी टीम को विश्वास था कि फैमिली ऑडियंस इसे पसंद करेंगे क्योंकि यह एक मनोरंजक फिल्म है। लेकिन मुझे बच्चों की प्रतिक्रिया देखकर आश्चर्य हुआ.. तीन साल के बच्चे 'हरे राम' गा रहे हैं। यह सब अवास्तविक लगता है। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना प्रभाव डालेगी।"

कई फिल्मों से था टक्कर

कई फिल्मों से था टक्कर

कार्तिक का कहना है कि हिंदी और हॉलीवुड रिलीज से कड़ी टक्कर के बावजूद, भूल भुलैया 2 बॉक्स-ऑफिस पर स्थिर रही है। एक्टर ने कहा "जयेशभाई जोरादार हमसे एक हफ्ते पहले रिलीज हुए थी। फिर एक हफ्ते बाद टॉप गन आई और बाद में सम्राट पृथ्वीराज और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन आया.. हम अपने छठे सप्ताह में हैं और फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और नेटफ्लिक्स पर शीर्ष पांच में भी है.. यह सब किसी कल्पना की तरह है।"

शहज़ादा की शूटिंग

शहज़ादा की शूटिंग

आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा, "मैं शहजादा के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहा हूं। यह एक एंटरटेनर है। एक कंप्लीट पैकेज है। यह तेलुगु फिल्म की रीमेक है लेकिन कुछ बदलाव किए हैं। हमने मूल विचार लिया है। लेकिन ह्यूमर और कुछ चीजें अलग हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X