..................... Kartik Aaryan isn't interested to release his next film Freddy in theatres | कार्तिक आर्यन नहीं चाहते थिएटर में रिलीज़ हो फ्रेडी - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन नहीं चाहते थिएटर में रिलीज़ हो अगली फिल्म फ्रेडी, ये है कारण और बिल्कुल सटीक है वजह

कार्तिक आर्यन के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है और अब वो अपनी अगली फिल्म फ्रेडी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट अलाया फर्नीचरवाला दिखाई देंगी और ये एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है एकता कपूर और NH स्टूडियो ने। इसे डायरेक्ट किया है शशांक घोष ने।

कार्तिक आर्यन का मानना है कि फ्रेडी बहुत ही सीमित दर्शक वर्ग वाली फिल्म है और इसे थिएटर में रिलीज़ करना घाटे का सौदा हो सकता है। इसलिए कार्तिक आर्यन चाहते हैं कि फिल्म सीधा ओटीटी पर ही रिलीज़ हो।

kartik-aaryan-not-interested-to-release-freddy-in-theatres-wants-direct-to-ott-due-to-this-reason

लेकिन अब कोरोना काल के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बिना टेस्ट के फिल्में रिलीज़ करने के पक्ष में नहीं हैं। वो चाहते हैं कि पहले फिल्म थिएटर में लगे जिससे कि इसके बारे में कुछ चर्चा हो, अच्छी या बुरी लेकिन इससे फिल्म दर्शकों के ज़ेहन में बस जाती है और ओटीटी पर रिलीज़ होते ही दर्शक फिल्म देख लेते हैं।

ऐसे में फ्रेडी के प्रोड्यूसर ने भी यही डील फाईनल की है कि फिल्म सीमित क्षमता में पहले थिएटर में रिलीज़ की जाएगी और फिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

मुश्किल से मिला है बॉक्स ऑफिस स्टार का तमगा

मुश्किल से मिला है बॉक्स ऑफिस स्टार का तमगा

वहीं कार्तिक आर्यन नहीं चाहते कि फ्रेडी के साथ उन्हें मिला बॉक्स ऑफिस स्टार का तमगा उनके हाथ से जाए। कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस स्टार का तमगा मिल चुका है। उन्होंने बॉलीवुड को उसकी 100वीं 100 करोड़ी फिल्म दी है और कार्तिक को भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता को इंजॉय करने में काफी मज़ा आया है। उन्होंने लगातार 100 करोड़, 150 करोड़ के अपडेट वाले पोस्ट भी शेयर किए हैं।

लगातार हिट फिल्में

लगातार हिट फिल्में

देखा जाए तो 9 सालों के करियर में कार्तिक आर्यन की सफलता का रेट काफी बढ़िया रहा है। करियर की शुरूआत हुई थी प्यार का पंचनामा के साथ जो कि स्लीपर हिट थी। इसके बाद कार्तिक की दो फिल्में आकाशवाणी और कांची फ्लॉप हुई। मगर इसके बाद कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जहां गेस्ट इन लंदन ने एवरेज कमाई की वहीं प्यार का पंचनामा 2, लुका छुपी, सोनू के टीटू की स्वीटी और पति पत्नी और वो सुपरहिट थी।

बॉलीवुड का सूखा खत्म करने वाले एक्टर

बॉलीवुड का सूखा खत्म करने वाले एक्टर

गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं। चर्चा थी तो केवल साउथ की फिल्मों की। इनमें केजीएफ 2, पुष्पा और RRR जैसी फिल्मों ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचा दी थी। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर दो बार औंधे मुंह गिर पड़े। लेकिन अगर बॉलीवुड मसाला फिल्मों की इज़्जत किसी ने बचाई तो अनीस बज़्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने। इसके बाद से कार्तिक आर्यन को अगला सुपरस्टार बताया जा रहा है।

साथ में खड़ी रही इंडस्ट्री

साथ में खड़ी रही इंडस्ट्री

दोस्ताना 2 से निकाले जाने के बावजूद, कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का पूरा साथ मिला। जहां एक तरफ उन्हें एकता कपूर ने फ्रेडी नाम की फिल्म ऑफर की वहीं साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें सत्यनारायण की कथा ऑफर की। हंसल मेहता के एक प्रोजेक्ट के लिए भी कार्तिक आर्यन को तुरंत फाईनल कर दिया गया। वहीं भूल भुलैया 2 के सुपरहिट के बाद अब कार्तिक आर्यन केवल सफलता की सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

सबका मिला साथ

सबका मिला साथ

जिस समय कार्तिक आर्यन से जुड़े ढेरों विवाद सुर्खियों में थे उस वक्त, प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कार्तिक आर्यन का साथ देते हुए बताया था - वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके सर पर ना तो स्टारडम चढ़ी है और ना ही वो गैर ज़िम्मेदाराना है। कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक, आज भी जहां भी मिलते हैं, पांव छूने के बाद ही बाद करते हैं। कार्तिक ने आज तक कभी किसी स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं मांगा है।

मिला है नया स्टारडम

मिला है नया स्टारडम

भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने की खुशी में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को एक शानदार स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है।ये भारत की पहली McLaren GT है और कार्तिक इसे पाकर काफी खुश हैं। गौरतलब है कि कार्तिक को भूषण कुमार के इस तोहफे की कीमत लगभग 4.7 करोड़ रूपये है। अब कार्तिक अपने करियर में बॉक्स ऑफिस स्टार के इस तमगे को कितना संभाल पाते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल उन्हें इस नए स्टारडम के लिए ढेरों बधाईयां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X