..................... Kartik Aaryan's new song 'Gujju Pataka' from 'Satyaprem Ki Katha' released, actor impresses with peppy number - Hindi Filmibeat

SatyaPrem Ki Katha: कार्तिक आर्यन का नया गाना 'गुज्जू पटाका' हुआ रिलीज, एक्टर ने मचाया है जोरदार धमाल

By Filmibeat Desk
karthik-aryan-new-song-gujju-pataka-from-satyaprem-ki-katha-release-actor-impresses-with-peppy-numbe

SatyaPrem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का एक और नया गाना 'गुज्जू पटाका' रिलीज हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक आर्यन पर फिल्माया यह गाना एक पेप्पी डांस नंबर है। गाने में कार्तिक की स्वैग वाली एंट्री ने फैन्स के बीच एक अलग ही माहौल बना दिया है।

बता दें, इससे पहले फिल्म से दो रोमांटिक गाने 'नसीब से' और 'आज के बाद' सामने आए थे। लेकिन मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए अब ये डांस नंबर रिलीज कर दिया है।

इस गाने से जुड़ी एक और खास बात ये है कि इसे चार शादियों के भव्य सेटअप के साथ केवल चार दिनों में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जैसा कि आप गाने में भी देख सकते हैं।

इस गाने में दूल्हा बने कार्तिक 4 अलग-अलग गेटअप्स में नजर आ रहें है। वैसे 'गुज्जू पटाका' के टीजर ने दर्शकों को जहां दूल्हे की एंट्री वाइब्स से रूबरू कराया था, वहीं गाना एक परफेक्ट सेलिब्रेशन मूड सेट करता है। गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग के साथ उनके डांस मूव्स भी बेहद जबरदस्त हैं।

निर्देशक समीर विद्वांस की 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन और कियारा के अलावा, फिल्म के स्टार कास्ट में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X