2019 की #ForbesTop100 लिस्ट में कार्तिक आर्यन की धमाकेदार एंट्री
सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड फोर्ब्स इंडिया, हर साल एक लिस्ट जारी करता है , जिसमे विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष 100 ज्ञात सेलेब्रिटी के नाम घोषित किये जाते हैं, जिन्होंने वर्तमान वर्ष में बड़ा मुकाम अर्जित किया है। इस साल इस सूची में बहुत सारे नए नाम जोड़े गए हैं और उनमें से एक जो कि हम सभी को आश्चर्यचकित करता है, वह कोई और नहीं कार्तिक आर्यन है।
कार्तिक को वर्तमान में बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जा रहा है। उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 सूची में मुकाम हासिल किया है। अपनी विभिन्न बड़ी परियोजनाओं और कई ब्रांड विज्ञापनों के साथ कार्तिक आर्यन ने इस शानदार सूची में 67 वां स्थान प्राप्त किया है।

कार्तिक ने लगातार अच्छी और हिट फिल्मे दी है , वे एक नेशनल क्रश बनकर उभरे है। सोशल मीडिया से लेकर सभी के जुबान पर कार्तिक का नाम है , बॉलीवुड के वे एक बैंकेबल स्टार बन गए है। कार्तिक बड़े नामो को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है और वो इसके हकदार भी है।


Click it and Unblock the Notifications











