भरे स्टेज पर गुस्से से तिलमिलाए Kartik Aaryan, शख्स की कर डाली गिटार से पिटाई, देखें वायरल वीडियो

Kartik Aaryan BTS Video: जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्सटाइल एक्टर की बात होती है तो कार्तिक आर्यन का नाम जरूर सामने आता है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन और ड्रामा से लेकर रोमांस जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनका साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ में देखा जाएगा।
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही है और अब एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान कार्तिक आर्यन को गुस्से में देखा जा रहा है और स्टेज पर ही वह एक शख्स की जमकर गिटार से पिटाई कर देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद में कार्तिक के फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान उनका लुक बहुत ही अलग दिखाई दे रहा है और वह गिटार पड़े साथ में मुंह में सिगरेट लगाए हुए गाना गाते नजर आए हैं।
लेकिन वीडियो में देखने मिला कि कार्तिक आर्यन जब स्टेज पर गाना गा रहे होते हैं तो अचानक से वहां पर एक शख्स आ जाता है। जिससे कार्तिक बहुत ही गुस्से में आ जाते हैं और गिटार को उतार कर उसी से शख्स की पिटाई करने लग जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि यह सिर्फ उनके फिल्म का एक किरदार है जो वह निभा रहे हैं।
हालांकि अब कार्तिक आर्यन के इस लुक और एक्टिंग पर लोग अलग-अलग तरीके के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि कार्तिक आर्यन मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की कॉपी कर रहे हैं। हालांकि काफी सारे लोगों ने कार्तिक आर्यन की लुक की भी खूब तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications