..................... Kartik Aaryan locks Eid 2024, announces his biggest film 'Chandu Champion' with Kabir Khan - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan की अगली बड़ी फिल्म 'चंदू चैंपियन', किया रिलीज डेट का ऐलान, 2024 में दो फिल्में फाइनल

kartik-aaryan-locks-eid-2024-announces-his-biggest-film-chandu-champion-with-kabir-khan

Kartik Aaryan next film Chandu Champion: दर्शकों के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की प्लानिंग के साथ, इंडस्ट्री के पॉवरहाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है। इस तिकड़ी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम है- चंदू चैंपियन।

कार्तिक आर्यन ने जून 2024 में ईद उल-अज़हा के मौके पर अपनी बिग बजट मनोरंजक फिल्म 'चंदू चैंपियन' के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है।

बिग बजट स्पोर्ट्स ड्रामा

सूत्रों की मानें तो, "भले ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, लेकिन इसमें कई तत्व हैं जिनके लिए अच्छे वीएफएक्स की जरूरत है, और इसलिए, कबीर पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए अच्छा समय रखेंगे। कबीर और साजिद दोनों को विश्वास है कि यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगी।"

2024 की ईद उल-अज़हा पर आएगें कार्तिक

साजिद नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। खास बात है कि ये फिल्म भी इस साल ईद उल-अज़हा पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब 2024 में भी कार्तिक इसी दिन फिल्म ला रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाएगा और इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के अलावा, कार्तिक आशिकी 3, भूल भुलैया 3 और कैप्टन इंडिया में भी नजर आने वाले हैं। बता दें, भूल भुलैया 3 भी अगले साल यानि की 2024 में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X