..................... Kartik Aaryan and Kriti Sanon starrer film Shehzada release date announcement, shooting started, know details | कार्तिक आर्यन- कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू, रिलीज डेट भी पक्की, जानें डिटेल्स - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन- कृति सैनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू, रिलीज डेट भी पक्की, जानें डिटेल्स

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा की जोरशोर से घोषणा हो चुकी है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित है। फिल्म अब फ्लोर पर आ चुकी है और इसे 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

'शहजादा' की शूटिंग कल (12 अक्टूबर) मुंबई में एक बड़े सेट पर शुरू हुई। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने के लिए शाहिद कपूर की फ़िल्म 'जर्सी' के निर्माता अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ मिलकर काम किया है।

Shehzada announcement

एक्शन से भरपूर, म्यूजिकल, पारिवारिक फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग अगले कई महीनों में मुंबई और दिल्ली में विभिन्न शेड्यूल पर की जाएगी। इस फिल्म के लिए रोहित धवन एक बार फिर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ काम कर रहे हैं।

निर्माताओं और कलाकारों ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का लोगो जारी किया, जिसमें फैंस के लिए फिल्म की एक झलक के साथ-साथ फ़िल्म रिलीज की तारीख, 4 नवंबर 2022 की घोषणा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X