कार्तिक आर्यन- कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' अक्टूबर से होगी शुरु, और दो सितारों से चल रही है बात, जानें DETAILS
बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी की रिलीज से पहले, निर्माता अमन गिल एक और पावर-पैक प्रोजेक्ट के लिए कमर कस रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि निर्माता ने अपनी अगली महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'शहजादा' के लिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन को लॉक कर लिया है। यह फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर, अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक रीमेक होगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे रोहित धवन।
फिल्म 'शहजादा' 12 अक्टूबर को फ्लोर पर जाएगी। यह एक धमाकेदार एक्शन- ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास आदमी के इर्द गिर्द घूमती है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया की, "अमन गिल शहजादा को बड़े पैमाने पर शूट करना चाहते हैं। जिसके लिए एक बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म के लिए संगीतकार प्रीतम को लॉक किया गया है। वास्तव में, रोहित धवन और प्रीतम ने फिल्म के लिए पहले से ही जैमिंग शुरू कर दिया है।"
सूत्र ने आगे कहा, "कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा, परेश रावल और मनीषा कोइराला को फिल्म में दो महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए लाने की भी बात चल रही है।"
निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह है। अनम गिल, अल्लू अरविंद, एस राधे कृष्णा और रोहित धवन 'शहजादा' का निर्माण करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











