Satyaprem Ki Katha: कार्तिक- कियारा की जोड़ी है हिट, फिल्म के गाने को सिर्फ 24 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज!

Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का टाइटल सॉन्ग 'आज के बाद' अपने शानदार म्यूजिक के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इससे पहले फिल्म का 'नसीब से' गाना सामने आया था जिसने सभी को खूब एंटरटेन किया था। अब 'आज के बाद' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खास बात है कि इस गाने ने रिलीज होने के महज 24 घंटों में ही 30 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
'आज के बाद' उन गानों में से एक है जिसे दर्शकों ने टीजर में सुना था और तब से उन्होंने इसकी रिलीज का इंतजार किया। ऐसे में गाने ने अपनी रिलीज के साथ ही अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया और केवल 24 घंटों में 30 मिलियन बार देखा गया, जो दुनिया भर में सभी प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया।
पसंद आ रही है कार्तिक- कियारा की जोड़ी
यह गाना 24 घंटों में म्यूजिक चार्ट और यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। अपने म्यूजिक से लाखों लोगों के दिलों को छूने के बाद, इस गाने ने खुद को केसरिया और कबीरा जैसे आइकोनिक रोमांटिक गानों के बराबर साबित कर दिया है।
दर्शकों के प्यार पर रिएक्शन देते हुए कार्तिक आर्यन ने भी ट्वीट किया है। एक्टर ने लिखा- हमारे फेवरेट को अपना फेवरेट बनाने के लिए...शुक्रिया ✨ इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद 🤍 #AajKeBaad
गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications