कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग, इस साल नामुमकिन होगी फिल्म
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 की शूटिंग डीटेल्स अब अनीस बज़्मी ने एक इंटरव्यू में कंफर्म की है। और ये शूटिंग शेड्यूल साल के अंत तक ही शुरू हो पाएगा। फिल्म की काफी शूटिंग लखनऊ में हुई है और अनीस चाहते हैं कि बाकी फिल्म भी वहीं शूट होना सही होगा।
हालांकि अनीस बज़्मी ने बताया कि ये काफी मुश्किल होगा। इससे पहले फिल्म की शूटिंग में लगभग 400 लोग शामिल थे। अब एक तिहाई क्रू के साथ काम करना बड़ा मुश्किल होगा।

फिल्म का 35 दिनों की शूटिंग का काम बाकी है। जो कि नए साल 2021 तक बढ़ सकता है। ऐसे में इस साल तो फिल्म की रिलीज़ नामुमकिन है ही। लेकिन अगले साल भी पहले हाफ में फिल्म की रिलीज़ बहुत मुश्किल से हो सकती है।
पहले फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज़ होने वाली थी। वैसे 2020 की काफी फिल्में, 2021 तक के लिए टाली जा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications