कार्तिक आर्यन को मिलेगा दादा साहेब फाल्के बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

बहुत कम ऐसा होता है कि स्टार की बॉलीवुड में एंट्री हो और लोग उनके बेशुमार प्यार करन शुरु कर दें। लेकिन इस बार ऐसा हुआ और हम बात कर रहे है बॉलीवुड में रातों रात फैंस के दिलो पर राज करना शुरु करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन की। कार्तिक के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनको दादा साहेब फाल्के बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा जाएगा और इस बात का ऐलान कर दिया गया है।

हालांकि अभी कार्तिक आर्यन ने ज्यादा फिल्में नहीं की है पर लोगों को उनका अभिनय और उनका अंदाज कुछ ज्यादा ही भा गया है। बात करें कार्तिक की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की तो फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया और लोगों की उम्मीद से ज्यादा खरी उतरी और काफी ज्यादा पसंद की गई थी।

kartik aaryan, sonu ke titu ki sweety, dadasaheb phalke award, कार्तिक आर्यन, सोनू के टीटू की स्वीटी

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ सनी सिंह की जोड़ी को लोगों ने दुबारा देखा और उनको फिल्म प्यार का पंचनामा की याद आ गई। फिल्म में दोनो ने काफी अच्छा अभिनय किया है।

इसके पहले कार्तिक आर्यन और सनी सिंह फिल्म प्यार का पंचनामा में साथ में नजर आए थे जो लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी। सोनू के टीटू की स्वीटी की बात करें तो इस फिल्म कार्तिक और सनी के अलावा फिल्म की अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है।

हालिया रिलीज में फिल्म में उन्होने छोटे छोटे पेग गाने पर ऐसा धमाल मचाया की लोग उनके दीवाने हो गए। बता दे कि उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी के निर्देशक लव रंजन ने इस फिल्म के बारे में बोलते हुए कहा था कि ये उनकी पहली परिवार से जुड़ी पॉजिटिव फिल्म थी और लोगों ने इस प्यार को 100 करोड़ के पार पहुंचा दिया।

इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म गेस्ट इन लंदन रिलीज हुई थी जिसमे परेश रावल और कार्तिक की जोड़ी ने काफी ज्यादा हंसाया था। फिल्म मे कार्तिक के अभिनय को सराहा गया था हालांकि फिल्म इतनी चली नहीं थी जितना इस फिल्म से उम्मीद थी।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लोगो के दिमाग में नोटिस हो चुके थे और फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी से वो सबके सामने एक बेहतर अभिनेता और एंटरटेनर बनकर सामने आए जिसका फल उनको दादा साहेब फाल्के बैस्ट एंटरटेनर अवॉर्ड के रूप में मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X