Freddy में अलग तरह के किरदार को एक्सप्लोर करने को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन, बताया कैसे की तैयारी

karthik-aryan-is-excited-to-explore-a-totally-different-character-in-freddy-shared-how-he-prepared

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म फ्रेडी अपनी पहली झलक के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। डिज्नी+ हॉटस्टार ने हाल ही में इस स्पाइन चिलिंग रोमांटिक थ्रिलर की घोषणा की थी। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ अभिनीत, यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फ्रेडी, डॉ. फ्रेडी जिनवाला के बारे में है, जो एक शर्मीला, अकेला और सामाजिक रूप से अतरंगी व्यक्ति है। वह अपने मिनिएचर प्लेन्स के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है। असामान्य ट्विस्ट, टर्न्स और भावनाओं के महाजाल से भरी, फ्रेडी दर्शकों को एक शानदार थ्रिलर देने का वादा करती है।

हाल में कार्तिक आर्यन ने बताया कि फ्रेडी और उसकी अंधेरी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उन्हें किस चीज ने प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के रूप में मैं अलग अलग शैलियों को आजमाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं, अलग अलग किरदार करना चाहता हूं और लगातार खुद को पुश करता हूं।

एक्टर ने कहा, "फ्रेडी एक जटिल स्क्रिप्ट और किरदार था। यह बहुत layered और बहुत चुनौतीपूर्ण है, दोनों शारीरिक और मानसिक रूप से। फिर भी यह कुछ ऐसा था जिसने वास्तव में मुझमें छिपे कलाकार को उत्साहित किया।"

भूमिका के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की, इस बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने कहा, "किसी भी किरदार के करीब आने की तरह, मुझे चलने की, बात करने की, उसकी टोन, छोटी-छोटी विचित्रताओं और आदतों की बारीकी से निरीक्षण और अध्ययन करना था। मैंने जिस सबसे बड़े फैक्टर को महत्व दिया, वह यह था कि मेरी ऑनस्क्रीन कन्वेंशनल इमेज को हिला देने की पूरी कोशिश की है। मैं मज़ेदार और आसान नियमित आदमी नहीं हो सकता था जिससे लोग जुड़ें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X