Character Dheela रीमेक को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं कार्तिक आर्यन, लोग बोले- क्या बकवास..

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्म शहजादा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि कार्तिक के लिए ये फिल्म काफी अलग होने वाली हैं। एक ओर जहां उनकी तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि फिल्म साउथ की एक फिल्म की रीमेक है। इसके बाद एक गाने का टीजर भी रिलीज किया गया है जिसको लेकर लोग कई तरह की बातें करते हुए कार्तिक को ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल ये गाना कुछ और नहीं बल्कि 'कैरेक्टर ढीला' का रीमेक होने वाला है। जी हां, फिल्म रेडी में सलमान खान ने इस गाने पर धमाका किया था और अब इसको रीमेक किया जा रहा है।
जैसे ही गाने का टीजर सबके सामने आया तो लोग भड़क गए, यूजर्स का कहना है कि फिल्म तो फिल्म, गाना भी रीमेक है, कुछ तो ओरिजनल होना चाहिए। जी हां, कार्तिक आर्यन ट्रोल हो रहे हैं और एक यूजर ने लिखा है, ''कार्तिक भाई फिल्म में कुछ तो ओरिजनल राखो। सॉन्ग स्टोरी सब रीमेक। मूल फिल्में बनाओ, ऐसे रीमेक रहने दो।''
इसके अलावा एक ने लिखा है, ''क्या बकवास है, ओरिजनल इज बेस्ट।'' एक ने लिखा है, ''ये नहीं करना था, ये सबसे बड़ी गलती है अब।'' जबकि एक का कहना है, ''आइकॉनिक सॉन्ग्स की ऐसी तैसी मत करो भाई, रहने दो।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन ने किसी तरह का रिएक्शन इसपर नहीं दिया है। फिल्म शहजादा की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं जो कि लगातार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। कृति सैनन हर एक जगह पर कार्तिक के साथ स्पॉट की जा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications
