सुशांत सिंह राजपूत की तरह कार्तिक आर्यन किए जा रहे हैं टारगेट, अमाल मलिक ने किया खुलासा, फैंस हुए परेशान!

Amaal Malik

Amaal Malik on Kartik Aaryan- कार्तिक आर्यन एक आउटसाइडर हैं और इस वक्त वो लगातार काम कर रहे हैं। ऐसा काफी कम होता है कि किसी आउटसाइडर को इंडस्ट्री में आसानी से काम मिलता है। लेकिन अब शाहरुख खान के बाद कार्तिक आर्यन ने ये कारनामा किया है और लगातार अच्छा कर रहे हैं।

लेकिन अमाल मलिक ने इस वक्त कुछ ऐसा कह डाला है कि सभी काफी टेंशन में आ गए हैं। अमाल ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेते हुए कार्तिक आर्यन के फैंस को परेशान कर दिया है। उनकी मानें तो जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत का मनोबल गिराया गया था, वही कार्तिक के साथ हो रहा है।

अमाल मलिक ने किया खुलासा

मशहूर सिंगर और संगीतकार अमाल मलिक अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अमाल का खुले शब्दों में कहना है कि कई ऐसे फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं जो कि कार्तिक आर्यन को दरकिनार करके उसका कॉंफिडेंस खत्म करना चाहते हैं।

अमाल का कहना है कि, इंडस्ट्री ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दिमाग और आत्मा को इसी तरह से काफी दुखी किया गया था। अमाल के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग हैरान कि क्या सच में कार्तिक के साथ गलत हो रहा है। हालांकि करियर की बात की जाए तो कार्तिक लगातार काम कर रहे हैं और अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं। उनको भूल भुलैया 3 में देखा गया था और कार्तिक ने कमाल का काम किया था।

सुशांत ने किया था सुसाइड

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लोग आज भी दुखी रहते हैं। अपने करियर के पीक पर रहते हुए उन्होने खुद को खत्म कर लिया था। हालांकि लोग इसको साजिश और हत्या बताते हैं लेकिन छानबीन में ये सामने आया था कि उन्होने आत्महत्या की थी। अमाल मलिक के इस बयान के बाद फैंस ने कई सवाल खड़े किए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X