Freddy के नये पोस्टर में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं कैनाज उर्फ अलाया एफ, First Look

कार्तिक आर्यन स्टारर 'फ्रेडी' अपनी घोषणा के साथ ही आईएमडीबी पर भारत में सबसे प्रत्याशित फिल्मों और शो की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म के जबरदस्त टीजर में कार्तिक को फ्रेडी के रूप में दिखाया गया है और साथ ही फिल्म का काला जादू गाना भी रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद अब निर्माताओं ने फिल्म से कैनाज़ के रूप में अलाया एफ का पहला लुक जारी किया है जो कि फ्रेडी के 'जुनून' के रूप में नजर आ रही हैं।
फ्रेडी और कैनाज़ के इस थ्रिल से भरपूर रोमांटिक पोस्टर ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। फिल्म के जारी नए पोस्टर पर कार्तिक को अलाया एफ के पीछे हाथों में गल्व्स पहने डेंटल टूल के साथ देखा जा सकता है, जबिक अलाया पोस्टर पर डरी हुई लेकिन ब्रेव फेस के साथ फीचर की गई हैं।
शशांक घोष द्वारा निर्देशित, कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन और अलाया एफ को बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए नेटिज़न्स उत्साहित हैं। जहां कार्तिक आर्यन बॉलीवुड से साल की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर के साथ देश के दिलों पर राज कर रहे हैं, वहीं अलाया एफ ने सैफ अली खान के साथ अपनी पहली फिल्म जवानी जानेमन में एक युवा अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया है।
फ्रेडी के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, "फ्रेडी एक जटिल स्क्रिप्ट और किरदार था। इस किरदार की तैयारी शारीरिक और मानसिक रूप से भी की जानी थी। इस किरदार ने मेरे क्राफ्ट के एक अलग साइड का पता लगाने में मदद की और मुझे एक अभिनेता के रूप में हर कदम पर अपनी क्षमताओं को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया। पहली बार मुझे अपने डार्क साइड को एक्सप्लोर करने का मौका मिला। मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुश हूं और फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।"
फ्रेडी के अलावा, कार्तिक आर्यन शहजादा, आशिकी 3 और कबीर खान की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। जबकि अनुराग कश्यप के साथ अलाया एफ की फिल्म, 'डीजे मोहब्बत के साथ लगभग प्यार' का वर्ल्ड प्रीमियर बहुत जल्द माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











