Kartik Aaryan को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पैर में लगी गंभीर चोट, अपने ही गाने पर कर रहे थे डांस

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने लोकप्रिय गाने पर परफॉर्म करते हुए घायल हो गए हैं। अभिनेता 'भूल भुलैया 2' से अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे थे जब उनके पैर में चोट लग गई। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक अभी बेहतर हैं।
वहां मौजूद सूत्र ने मीडिया को बताया, "कार्तिक ने डांस करते हुए अपने टखने को इतनी बुरी तरह से मोड़ा कि वह अपने पैर को स्टेज के फ्लोर पर वापस रख ही नहीं पा रहे थे। सभी को लगा कि कार्तिक मजाक कर रहा है। लेकिन जल्दी ही सबको स्थिति की गंभारता का आभास हो गया आ गई। सब लोग बहुत डर गए थे।"
30 मिनट में पहुंची मेडिकल टीम
सूत्र ने आगे बताया कि मेडिकल टीम और फिजियोथेरेपिस्ट लगभग 30 मिनट में पहुंची और तब जाकर कार्तिक को दर्द से राहत मिली। फिर उन्हें उनके वैन में ले जाया गया। एक सूत्र ने ईटाइम्स से कहा, "लेकिन तब तक हम दहशत में थे। हालांकि इस पूरे दौरान कार्तिक बिल्कुल शांत रहे।" बहरहाल, कार्तिक ने तेजी से रिकवरी की है और अभिनेता अब काम पर वापस आ गए हैं।
आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन के पास इस वक्त आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन है। अभिनेता आने वाले महीनों में सत्यप्रेम की कथा, कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया 3, आशिकी 3 और कबीर खान के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इन आने वाली फिल्मों के साथ अभिनेता एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर सकते हैं। कार्तिक की रिलीज होने वाली अगली फिल्म होगी 'सत्यप्रेम की कथा', जो 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications