पति पत्नी और वो की शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, तस्वीरें वायरल
कार्तिक आर्यन आजकल लखनऊ में पति पत्नी और वो रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान, एक फाईट की सीन की शूटिंग, लखनऊ के भरे बाज़ार में हो रही थी। कार्तिक आर्यन इस सीन को अपारशक्ति खुराना के साथ शूट कर रहे थे कि उनके हाथ की उंगली में चोट लग गई। सेट पर उंगली पर पट्टी बांधे कार्तिक आर्यन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
कार्तिक आर्यन फिल्म में चिंटू त्यागी नाम के आम से आदमी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी और अनन्या पांडे उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में।

फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और बीते ज़माने की इसी नाम की फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। 1978 की इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता मुख्य किरदारों में थे।
जहां तक रही सेट पर एक्सीडेंट की बात तो आजकल हर एक्टर अपने स्टंट सीन खुद ही करना चाहता है और अकसर ही शूटिंग के दौरान हादसे हो जाते हैं। हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग के दौरान, वरूण धवन भी घायल हो गए।
जानिए अब तक किन किन बॉलीवुड एक्टर्स ने शूटिंग के दौरान, किया है हादसे का सामना -


Click it and Unblock the Notifications











