शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन,शेयर की तस्वीर, जानें अब कैसा है एक्टर का हाल

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार्स में शुमार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन, उनसे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है कि, अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
कार्तिक आर्यन को घुटनों में चोट लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि वो चोटिल हो गए हैं। कार्तिक आर्यन के इंस्टा पोस्ट में साफ दिख रहा है बर्फ से भरी बाल्टी में अपना एक पैर डालकर बैठे हुए हैं। साथ ही उनके घुटनों के पास चोट साफ नजर आ रहा है।
कार्तिक आर्यन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 'घुटने टूट गए नाचते हुए,साल 2023 का आईस बकेट चैलेंज अब शुरू होता है।' हालांकि, कार्तिक आर्यन को अधिक चोट नहीं लगी है, लेकिन उनके फैंस उनकी यह तस्वीर देखकर परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस उनसे विस्तार से चोट की जानकारी मांग रहे हैं।
वहीं, कई यूजर्स उनके जल्दी ठीक होने की विशेज कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'शहजादा' के बारे में आपको बता दें कि यह साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी।
यह फिल्म रोहित धवन के निर्देशन में बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म शहजादा के अलावा भी कार्तिक आर्यन के पास ढेरों फिल्में हैं। वो 'सत्य प्रेम की कथा', 'आशिकी 3' , हेरा फेरी-3 सहित कई और भी फिल्मों ने नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म 'फ्रेडी' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications












