लव आजकल 2 का प्रमोशन करते हुए चोटिल हुए कार्तिक आर्यन- स्टंट के दौरान हादसा
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म लव आज कल 2 की प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं और उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। लेकिन उनके फैंस मानव मंगलानी के द्वारा पोस्ट की गइ इस तस्वीर को देखकर काफी ज्यादा चिंता में पड़ सकते हैं क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन के हाथ में चोट लगी हुई नजर आ रही हैं। जी हां एक रियालिटी शो में स्टंट करने के दौरान वो घायल हो गए।
बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान हाल ही में...रेमो डिसूजा के डांस रिएलिटी शो में पहुंचे थे। वहां पर उनको रेमो के साथ एक स्टंट करना था। जंप करने के दौरान रेमो पीछे हट गए लेकिन कार्तिक नहीं रुके और उनको चोट लग गई।

बता दें कि कार्तिक आर्यन के अंगूठे में चोट लगी है और वो फीजियोथेरिपिस्ट की मदद ले रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं और उनकी सारी फिल्म काफी पसंद की जा रही हैं।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म पूरी हो चुकी है और इसके ट्रेलर को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल उनकी फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है और देखना ये है कि इस फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











