कार्तिक आर्यन बन गए स्पॉटबॉय- सारा अली खान के लिए पकड़ा छाता- Cute तस्वीरें वायरल
Recommended Video
अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशन को लेकर की तरह की खबरें आती रहती हैं और गॉशिप गलियारों की माने तो दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैँ। गौरतलब है कि इस समय सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि काफी क्यूट हैं। इन तस्वीरें में कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान के लिए छाता पकड़ रखा है और उनको बारिश से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस तस्वीरें के सामने आते ही सोशल मीडिया काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और फैंस इनको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहें हैं और पहले भी दोनों काफी रोमांटिक तस्वीरें फिल्म के सेट से वायरल हो चुकी हैं।

सारा और कार्तिक का नाम सबसे पहले तब ही जुड़ गया था जब एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने ये कह दिया था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश हैं और वो उनको डेट करना चाहती हैं।
ये वो समय था सारा और कार्तिक एक दूसरे से कभी नहीं मिले थे। बाद में दोनो की मुलाकात रणवीर सिंह ने फिल्म सिंबा के दौरान करवाई थी जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस समय दोनो को लेकर काफी चर्चा हैं लेकिन सारा अली खान और कार्तिक ने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications