कार्तिक आर्यन ने साइन की 3 फिल्मों की भारी भरकम डील? निर्माता ने कहा, बिल्कुल झूठी है खबर

कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्माता- निर्देशकों के खास पसंद बन चुके हैं। उनके पास फिलहाल कई फिल्में हैं, वहीं, कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि कार्तिक आर्यन ने प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों की भारी भरकम डील साइन की है। यह खबर वायरल हो चुकी थी। लेकिन अब प्रोडक्शन हाउस ने खुद इससे इंकार किया है।

Recommended Video

Kartik Aaryan ने मीडिया को दिए कूल पोज़; Watch Video | FilmiBeat

निर्माता वाशु भगनानी की प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर यह साफ बताया है कि कार्तिक के साथ उनकी ऐसी कोई डील साइन नहीं हुई है और ये बिल्कुल फेक न्यूज है। बता दें, हाल ही में निर्माता ने अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम की है और अक्षय के साथ ही दूसरी फिल्म भी कर रहे हैं।

Kartik Aaryan

वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करें तो, एक्टर ने हाल ही में भूल भुलैया 2 की शूटिंग खत्म की है। और एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' की शूटिंग शुरु की है। फिल्म के फर्स्ट डे से एक्टर ने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ साथ फिलहाल एक्टर के पास तीन- चार फिल्में और हैं, जिनमें से कुछ का ऐलान हो चुका है, जबकि कुछ अफवाहों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X