कार्तिक आर्यन बना रहे थे वीडियो- बहन ने जड़ दिया तमाचा- वायरल
कार्तिक आर्यन इस समय एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं जोकि काफी तेजी से वायरल होते हैँ। देश में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन को लेकर इस समय सभी सितारे घर पर हैं। कार्तिक आर्यन का एक ऐसा वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें उनको जमाकर एक तमाचा पड़ा है। ये तमाचा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बहन ने उनको मारा है।
बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बना रहे थे तभी उनकी बहन ने उनके पास आई और गाल पर तमाचा जड़ दिया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है.. "सुबह उठो, नहाओ, पिटो और सो जाओ।" कार्तिक आर्यन अक्सर इस तरह के वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने नया लुक बनाया है.. कार्तिक आर्यन इस लुक में अपनी बढ़ी दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने जब अपनी पुरानी क्लीन शेव वाली फोटो शेयर की तो उन्होंने लिखा था,
फिर से सेक्सी दिखने का मन कर रहा है, दाढ़ी निकाल दूं? तो उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने खूब कमेंट्स किए थे। कई ने उन्हें शेव करने को कहा तो कुछ ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक की तारीफ की।
कार्तिक आर्यन काफी शानदार अभिनेता हैं और कई फिल्मों में उन्होने काफी दमदार काम किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications