लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म- इम्तियाज अली के गले लगकर रोए कार्तिक आर्यन- जानिए क्यों?
अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी समय से फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे थे और अब एक ऐसी खबर आई है जो कि आपको हैरान कर देगी। गौरतलब है कि बीते दिन इम्तियाज अली की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म की शूट करने के बाद कार्तिक आर्यन ने वहां खड़े सभी लोगों को काफी ज्यादा इमोशनल कर दिया और खुद भी काफी फूट-फूटकर रोने लगे। दरअसल फिल्म खत्म होने के बाद वो किसी बात को लेकर इमोशनल हो गए थे और निर्देशक इम्तियाज अली के गले लगकर रोने लगे थे।
कार्तिक आर्यन का ये वीडियो इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन एक पोस्ट करते हुए लिखा है, "66 दिन भी कम लगे।

शूटिंग पूरी हो चुकी है, एक ऐसी फिल्म जिसे मैं चाहता था कि वो कभी खत्म ना हो। मेरे ड्रीम डायरेक्टर को शुक्रिया और इस पूरी जर्नी में प्रिंसेस सारा अली खान से अच्छा कोई साथी नहीं हो सकता था।
मैं हर बार और बार बार आपके साथ ही काम करना चाहता हूं। बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और सारा अली खान भी इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
इस सब के अलावा कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के लेकर भी कई तरह की बातें सामने आई हैं और ऐसी चर्चा है दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications