लंदन एयरपोर्ट पर खुद की होर्डिंग लगी देख Kartik Aaryan ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस बोले- आपका जमाना..

kartik aaryan

सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने इस वक्त सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि वो छा गए हैं। दरअसल भूल भुलैया 2 एक्टर ने लंदन हवाई अड्डे पर एक होर्डिंग की तस्वीर साझा की है जिसमें वो हीथ्रो हवाई अड्डे पर लगे होर्डिंग पर नजर आ रहे हैं।

जी हां, कार्तिक आर्यन इस दौरान लंदन एयरपोर्ट पर थे और उन्होने देखा कि, एक ब्रांड के विज्ञापन पर उनकी तस्वीर नजर आ रही है। इस दौरान वो लंदन और फ्रांस में क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन पर थे। कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा है कि, ''देखिए मैने किसे हीथ्रो एयरपोर्ट लंदन में स्पॉट किया।''

इसके अलावा इस होर्डिंग में लिखा हुआ था, 'सुपरड्राई, यू गॉट दिस'। बस फिर क्या था कार्तिक आर्यन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि आने वाला समय इंडस्ट्री में उनका ही होने वाला है और इसकी झलक दिखनी शुरु हो गई है। एक यूजर ने लिखा है, ''आपके फैंस झूठ नहीं बोलते हैं, जब हम कहते हैं, यह कार्तिक आर्यन युग चल रहा है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, "मैं आपको टाइम्स स्क्वायर पर देखना चाहता हूं! यह मेरा सपना है!''

इसके अलावा बहुत से ऐसे कमेंट्स हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं और लोगों को उनके जवाब का इंतजार है। वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन इस वक्त फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं और ये एक शानदार फिल्म साबित होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X