Kartik Aaryan ने इस वजह से लौटा दी थी Shehzada की एक्टिंग फीस? चौकाने वाला खुलासा!

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा रिलीज हो चुकी है और लंबे से चल रहा इंतजार अब खत्म हो चुका है। जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल का बिजनेस करेगी और लोगों को पसंद आएगी। लेकिन इस दौरान एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जो कि लोगों को चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म शहजादा की एक्टिंग फीस लौटा दी है। अब आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर उन्होने ऐसा क्यों किया है?
तो बता दें कि कार्तिक आर्यन ने कहा है कि फिल्म जब बन रही थी तो एक वक्त में ऐसे हाल से गुजर रही थी कि पैसों की काफी समस्या हो रही थी। इसको देखते हुए कार्तिक ने फिल्म के फीस के पैसे लौटा दिए और बतौर फिल्म का प्रोड्यूसर एंट्री मारी।
अब इस फिल्म के एक प्रोड्यूसर खुद कार्तिक आर्यन हैं। कार्तिक ने ये भी बताया कि लोगों ने कहा था कि उनकी फिल्म नहीं चलेगी, हालांकि इस तरह के शब्दों का प्रयोग लोगों ने भूल भुलैया और लुका छिपी के दौरान भी किया था।
इसके बाद भी फिल्में काफी शानदार तरीके से चलीं थीं। हालांकि अब देखना ये है कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म कितनी शानदार शुरुआत करती है और बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।
साउथ की रीमेक
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म साउथ की एक फिल्म अला बैकुंठपुरमुलू की हिंदी रीमेक होने वाली है। हालांकि इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर दो तरह की बातें हुईं थीं, कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया था तो वहीं कुछ का कहना था कि कुछ ओरिजनल लेकर आओ।
सलमान खान की फिल्म रेडी एक गाना कैरेक्टर ढीला भी इस फिल्म में नजर आने वाला है। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सैनन नजर आ रही हैं जो कि लुका छिपी में भी उनके साथ दिखीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











