..................... Kartik Aaryan gave a big update to fans about Bhool Bhulaiyaa 3 - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan का जबरदस्त दिवाली धमाका, Bhool Bhulaiyaa 3 का ऐलान, यहां देखें टीजर

Kartik aaryan

Kartik aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' के नए पार्ट 'भूल भुलैया 3' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। साथ ही अभिनेता ने फिल्म को लेकर रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।

सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी इस सुपरहिट फिल्म को लेकर नया अपडेट शेयर किया और ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके बता दिया है कि फिल्म अगले साल आने वाली है, सोशल मीडिया पर कार्तिक ने लिखा है कि साल 2024 में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' के रिलीज हो रही है और इसी के साथ एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन के आवाज से हो रही है और वह कह रहे है- क्या लगा, कहानी खत्म हो गई? दरवाजे तो बंद होते ही हैं ताकि एक दिन फिर से खुल सके। और इसी के साथ अंधेरे कमरे में कुर्सी पर कार्तिक आर्यन बैठे दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में 'भूल भुलैया' का हिट सॉन्ग 'आमी जे तुमार' गाना बज रहा है।

कार्तिक आर्यन ने एक टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'रूह बाबा वापस आ रहे हैं दिवाली 2024 पर।' वीडियो में कार्तिक कहते नजर आते हैं, मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता, आत्माएं मेरे अंदर आ भी जाती हैं। इस सोशल मीडिया अपडेट के बाद फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और साथ ही अपनी खुशी साझा कर रहे हैं, जाहिर है कि भूल भुलैया 2 से कार्तिक ने फैंस को काफी खुश किया था।

गौरतलब है कि, 2022 में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' उन फिल्मों की लिस्ट में शुमार रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन के करियर को एक नया मोड़ दिया।

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X