कार्तिक आर्यन ने एकता कपूर की रोमांटिक- थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन!
अक्सर हम फ़िल्म में एक अभिनेता की भूमिका के लिए उनके पतले या बॉडी बनाने के किस्से सुनते है; हालांकि, बहुत कम अभिनेताओं ने वजन बढ़ाने के लिए एक अलग दृष्टिकोण अपनाया है जैसे कि आमिर खान, सलमान खान ने अतीत में इसे सफलतापूर्वक किया है और अब कार्तिक आर्यन ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
लगभग 10 दिनों के रिकॉर्ड समय में अपनी फिल्म धमाका को पूरा करने के बाद, कार्तिक ने फ्रेडी के लिए भी कुछ शानदार किया है। एक्टर ने लगभग 12 से 14 किलो वजन बढ़ाया है, जो एकता कपूर की फ्रेडी में उनकी भूमिका के लिए आवश्यक था। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है जो ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है।

अधिकांश अभिनेताओं के लिए एक अच्छा फिसिक बनाये रखना आवश्यक है, लेकिन जब कार्तिक को उनके कैरेक्टर के लिए इस आवश्यकता के बारे में बताया गया, तो उन्होंने फिल्म के लिए ऐसा करने के लिए तुरंत हामी भर दी।
उन्होंने फ्रेडी में अपने कैरेक्टर की आवश्यकताओं के आधार पर अपने ट्रेनर समीर जौरा के साथ अपने शरीर पर काम किया। समीर को बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में काफी माहिर माना जाता है और उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications