अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने किया फनी कमेंट- बोले 'मैं डॉक्टर फैमिली से हूं'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर अक्सर करते रहते हैं और छाए रहते हैं। वो काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रह रहे हैं और दिन में उनके कई पोस्ट आपको देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में उन्होने एक ऐसा पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें कार्तिक आर्यन ने एक फनी कमेंट कर डाला है।
अमिताभ बच्चन ने एक लेटर की तस्वीर साझा की है जो उन्होने अपने हाथों से लिखा है। उन्होने इस लेटर के साथ हाथ से लिखने के फायदे भी बताए हैं। अमिताभ बच्चन ने नोट में लिखा है कि.. अगर हम हाथ से लिखते हैं तो हम ज्यादा और जल्दी सीखते हैं। इससे संज्ञानात्मक विकास होता है.. अगर आप कीबोर्ड से लिखते हैं तो ये शायद ना भी हो। इसको साझा करते हुए उनका कैप्शन है कि.. हाथ से लिखना दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है।


Click it and Unblock the Notifications











