कार्तिक आर्यन ने मारी लंबी और ऊंची छलांग - कबीर खान की अगली फिल्म के सुपरहीरो, जानिए डीटेल्स
भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन सुपरस्टार से बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार बन कर उभरे हैं। एक तरफ उनकी पास अच्छी फिल्मों की लाइन लगी हुई है तो दूसरी तरफ उनके पास और भी बेहतरीन और बड़ी फिल्मों के ऑफर लगातार आ रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी फिल्म का एलान कर दिया है।
इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है लेकिन ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे और इसे डायरेक्ट करेंगे कबीर खान। जहां ये सारी बातें तय हैं वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की Female Lead के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया है।

ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और माना जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में ऐसे अवतार में दिखेंगे जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है।
Recommended Video

बॉलीवुड की 100वीं 100 करोड़ी फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन
भूल भुलैया 2 बॉलीवुड की 100वीं 100 करोड़ी फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ की कुल कमाई कर ली जिससे कि फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार सहित बॉलीवुड के कई लोग कार्तिक आर्यन की सफलता से काफी खुश हुए। दिलचस्प ये था कि फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज़ होने के बावजूद सिनेमाघरों में कमाई की। फिल्म का बजट केवल 80 करोड़ रूपये था ऐेसे में भूल भुलैया 2 ने जमकर मुनाफा कमाया।

विवादों में घिरने पर मिला सबका साथ
जिस समय कार्तिक आर्यन से जुड़े ढेरों विवाद सुर्खियों में थे उस वक्त, प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कार्तिक आर्यन का साथ देते हुए बताया था - वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके सर पर ना तो स्टारडम चढ़ी है और ना ही वो गैर ज़िम्मेदाराना है। कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक, आज भी जहां भी मिलते हैं, पांव छूने के बाद ही बाद करते हैं। कार्तिक ने आज तक कभी किसी स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं मांगा है।

करण जौहर की वजह से शुरू हुई सारी चर्चा
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के बारे में सारी चर्चा तब शुरू हुई जब धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक आधिकारिक घोषणा के बाद बताया कि कार्तिक अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद कार्तिक के डिमांड और unprofessional होने की खबरें उड़ने लगीं। इसके बाद कार्तिक के शाहरूख खान की रेड चिलीज़ के एक प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर आई। वहीं आनंद एल राय के साथ उनकी एक लगभग फाईनल फिल्म के बारे में आनंद ने साफ कह दिया कि उन्होंने कार्तिक को कोई फिल्म ऑफर नहीं की है।

साथ खड़े रहे ढेरों प्रोड्यूसर, मिलते रहे ऑफर
दोस्ताना 2 से निकाले जाने के बावजूद, कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का पूरा साथ मिला। जहां एक तरफ उन्हें एकता कपूर ने फ्रेडी नाम की फिल्म ऑफर की वहीं साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें सत्यनारायण की कथा ऑफर की। हंसल मेहता के एक प्रोजेक्ट के लिए भी कार्तिक आर्यन को तुरंत फाईनल कर दिया गया। वहीं भूल भुलैया 2 के सुपरहिट के बाद अब कार्तिक आर्यन केवल सफलता की सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

सब बिके बस कार्तिक टिके
गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं। चर्चा थी तो केवल साउथ की फिल्मों की। इनमें केजीएफ 2, पुष्पा और RRR जैसी फिल्मों ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचा दी थी। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर दो बार औंधे मुंह गिर पड़े। लेकिन अगर बॉलीवुड मसाला फिल्मों की इज़्जत किसी ने बचाई तो अनीस बज़्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने। इसके बाद से कार्तिक आर्यन को अगला सुपरस्टार बताया जा रहा है।

बॉलीवुड के शहज़ादे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन को इस समय बॉलीवुड का शहज़ादा कहा जा रहा है। लोगों में उनकी फैन फॉलोइंग ज़बरदस्त हैं और उनके फैन्स ने बॉक्स ऑफिस पर भी कार्तिक को निराश नहीं किया है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म होगी शहज़ादा जो अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है। भूल भुलैया 2 की सफलता से पहले, कार्तिक आर्यन की सबसे सफल फिल्म थी लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी।

साजिद की अगली फिल्म
कबीर खान के साथ इस फिल्म की शुरूआत करने से पहले कार्तिक आर्यन, साजिद नाडियाडवाला के ही प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म सत्यनारायण की कथा शुरू करेंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। हालांकि, विरोध होने के बाद इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा से बदल कर कुछ और रखा जाएगा। फिलहाल इस फिल्म का कोई टाइटल नहीं है। फिल्म में कार्तिक और कियारा सत्यनारायण और कथा नाम के कपल के तौर पर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











