..................... Kartik Aaryan first look as Chintu Tyagi from Pati Patni Aur Woh - Hindi Filmibeat

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से कार्तिक आर्यन का FIRST LOOK- एकदम अलग

Recommended Video

Kartik Aaryan releases his First Look of Pati Patni Aur Woh: Watch Pics | FilmiBeat

मुदस्सर अज़ीज की अगली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट रिलीज कर दिया गया है। सीधे सादे सिंपल लड़के के लुक में कार्तिक दिख रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दिखेंगे भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे। बता दें, यह 1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। कार्तिक और अनन्या के अफेयर की खबरें भी शुरु हो चुकी है, हालांकि कार्तिक ने इससे सिरे से इंकार किया है। फिल्म में कार्तिक 'चिंटू त्यागी' का किरदार निभा रहे हैं, जो कि लखनऊ में रहता है.. और समर्पित आशिक मिज़ाज पति है। हालांकि कार्तिक का यह लुक कहीं ना कहीं हमें रब ने बना दी जोड़ी के शाहरुख खान की याद दिला रहा है।

Kartik Aaryan

'पति, पत्नी और वो' की बात करें तो.. 1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने।

वहीं, इसकी रीमेक फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगे। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X