..................... Kartik Aaryan feels he can do a better Andhadhun than Ayushmann Khurrana - Hindi Filmibeat

मुझे लगता है कि मैं ये फिल्म आयुष्मान से बेहतर कर लेता - कार्तिक आर्यन

कॉफी विद करण के नए प्रोमो में करण जौहर, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के साथ चिट चैट करते नज़र आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान, करण जौहर ने कार्तिक आर्यन से पूछा कि हाल फिलहाल का कोई ऐसा रोल जो उन्हें लगता है कि वो बेहतर निभा सकते थे। इस पर कार्तिक आर्यन का जवाब था अंधाधुन।

हालांकि करण जौहर ने अगला सवाल पूछा कि एक झूठ जो आप बड़ी होशियारी से बोल गए हैं और लोगों को पता नहीं हो। इस पर कार्तिक ने जवाब दिया कि मैं आयुष्मान खुराना से बेहतर काम अंधाधुन में करता। वैसे मानना पड़ेगा कार्तिक ने लड्डू खा भी लिया और छोड़ भी दिया। अब उनकी बातों का क्या मतलब था ये कोई नहीं समझ पाया।

kartik-aaryan-feels-he-can-do-better-andhadhun-than-ayushmann-khurrana

वहीं इस प्रोमो में करण जौहर ने कार्तिक को बताया कि बहुत लोगों को लगता है कि आप ओवर रेटेड है। इस पर कार्तिक हैरान रह गए कि कोई भी किसी को भी ओवर रेटेड क्यों बोलेगा। उन्होंने करण से सवाल पूछा कि किसने उन्हें ओवर रेटेड कहा और करण ने साफ जवाब दिया कि बादशाह ने इसी काउच पर बैठकर तुम्हें ओवररेटेड कहा है।

करण जौहर के इस खुलासे से कार्तिक आर्यन थोड़े हैरान नज़र आए। लेकिन इस बात पर कार्तिक का क्या रिएक्शन था ये देखने के लिए तो रविवार के कॉफी विद करण का इंतज़ार ही करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X