..................... ​ऋतिक रोशन के आइकॉनिक सीन पर कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार टिक-टॉक | Kartik Aaryan Does An Adorable Tik-Tok On Hrithik Roshan’s Iconic Scene! - Hindi Filmibeat

​ऋतिक रोशन के आइकॉनिक सीन पर कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार टिकटॉक -वीडियो वायरल

​कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम से लेकर टिक- टॉप पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए इस लॉकडाउन में बॉलीवुड स्टार फैंस का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में ​कार्तिक ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वे अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं और ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' का एक सीन एक्ट कर रहे हैं। कार्तिक को इस अंदाज में देखना मजेदार है। टिक टॉक पर कार्तिक के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Kartik Aaryan

कार्तिक इन दिनों जागरूकता फैलाने में लगे हैं और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है। इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे हैं। इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं।

#CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।

फिल्मों की बात करें तो, अभिनेता फिलहाल भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 और ओम राउत की एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। जबकि रोहित धवन की अगली फिल्म से भी कार्तिक का नाम जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X